फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

209 जवानों ने लिया देश रक्षा का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अपनी 34 सप्ताह की ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद 209 पास आउट रंगरूटों ने शपथ ली। मेजर जनरल संदीप शर्मा, बीएसएम, कमांडेट सीडीएम सिकंदराबाद ने परेड की सलामी ली और रंगरूटों को मातृभूमि की सेवा और रक्षा करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन



सर्वश्रेष्ठ रंगरूट का पुरस्कार रंगरूट अभिषेक को प्रदान किया गया। शारीरिक क्षमता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर रंगरूट आयुष शर्मा, शस्त्र व फायरिंग मे रंगरूट निखिल, खेलकूद मे रंगरूट नवीन सैनी, ड्रिल मे रंगरूट रजत राणा, शारीरिक प्रशिक्षण में रंगरूट जितेंद्र सिंह तथा रक्षा ज्ञान में रंगरूट सुशील शर्मा को मेडल प्रदान किया गया।


मेजर जनरल संदीप शर्मा ने आला दर्जे की ड्रिल व उच्चकोटि के टर्नआउट के लिए जवानों को शाबाशी दी। परेड का निरीक्षण करने के बाद कहा कि वर्तमान समय में देश की परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं ऐसे में देश को आप जैसे होनहार सैनिकों की जरूरत है।
विज्ञापन



उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पास आउट जवान अपनी यूनिट में पहुंचकर, यहां सीखे हुनर का सदुपयोग करते हुए अपने दायित्वों का निर्वाहन करेंगे। उन्होंने सभी रंगरूटों को संकल्प लेने के लिए कहा कि हमेशा भारतीय सेना की सर्वोत्तम सैनिक परंपरा को बनाए रखना है और रेजिमेंट का आदर्श वाक्य कर्तव्यमन्वात्मा अर्थात स्वयं से पूर्व कर्तव्य को अपना मार्ग दर्शन बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें