फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियनशिप में एसएसबी, यूपी पुलिस व बनारस विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमसिन (अयोध्या)। महिला महाविद्यालय गद्दोपुर गोसाईगंज के मैदान पर चल रही 67वीं प्रांतीय वॉलीबाल चैंपियनशिप के दूसरे दिन गुरुवार को पहले सत्र के मैच में एसएसबी, यूपी पुलिस, बनारस सहित अन्य टीमें विजयी रहीं।
विज्ञापन


प्रथम सत्र में पुरुष वर्ग में एसएसबी ने रायबरेली को 25.6 व 25.7 से पराजित किया। यूपी पुलिस व बहराइच के मध्य हुए मुकाबले में यूपी पुलिस ने बहराइच को 25.12 व 25.15 से हराया। तीसरे मैच में बनारस ने 25.15 व 25.19 से अयोध्या को हराया। प्रयागराज व कौशांबी के मध्य हुए मुकाबले में प्रयागराज ने कौशांबी को 25.12 व 25.7 से हराया।

इसके अलावा अन्य मैचों में सया एकेडमी ने गौतमबुद्धनगर को 25.13 व 25.10, स्पोर्ट्स हॉस्टल इलाहाबाद ने बांदा को 25.12 व 25.10 व रायबरेली ने शाहजहांपुर को 25.15 व 25.11 से पराजित किया।
विज्ञापन


जबकि महिला वर्ग में सया एकेडमी ने उन्नाव को 25.9 व 25.4, एसएसबी ने बरेली को 25.5 व 25.1, प्रयागराज ने सिद्धार्थनगर को 25.14 व 25.18, गोरखपुर ने झांसी को 25.20 व 25.12, लखनऊ ने अयोध्या को 25.10 व 25.2, सुल्तानपुर ने बहराइच को 25.9 व 25.18, आजमगढ़ ने प्रतापगढ़ को 25.16 व 25.21 से पराजित किया। इससे पहले खेल का उद्घाटन सांसद हरिओम पांडेय व विधायक मिल्कीपुर बाबा गोरखनाथ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें