अयोध्या। डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन की ओर से पुरानी पेंशन बहाली सहित 15 सूत्रीय मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को कार्य का बहिष्कार किया गया जिसके चलते औषधि काउंटर एवं रसीद काउंटर बंद रहा लेकिन इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहीं।
डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन शाखा अयोध्या के अध्यक्ष प्रवीण कुमार दुबे ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर 6 दिसंबर एवं 7 दिसंबर को दो घंटे कार्य बहिष्कार, 8 दिसंबर को समस्त फार्मेसिस्ट व चीफ फार्मेसिस्ट सामूहिक अवकाश पर रहेंगे और 10 दिसंबर को अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
कहा कि उच्च पदों पर वेतन विसंगतियों को दूर करना, पुरानी पेंशन बहाली शासन एवं उच्च पदस्थ अधिकारियों की मांगों पर लिखित आश्वासन देने के बावजूद उस पर कोई कार्यवाही न किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान अशर्फीलाल चौधरी, घनश्याम सिंह, संतोष वर्मा, संजय गुप्ता, जेपी जायसवाल और घनश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।