फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं को साकार करने में प्रथम श्रेणी में लाएं-डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
खराब ट्रांसफार्मर 48 घंटे में बदले जाएं : डीएम
विज्ञापन

फैजाबाद। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि अफसर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की तरह दूसरी योजनाओं को भी साकार करके प्रथम श्रेणी लाएं। सभी विभाग ई-आफिस प्रणाली की तैयारी कर लें। उन्होंने विद्युत आपूर्ति में सुधार के साथ ग्रामों के ऊर्जीकरण में गति लाने और खराब ट्रांसफार्मरों को 48 घंटे के अंदर बदलने के भी निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने अध्यापकों को चेतावनी दी कि वे विद्यालय समय से व नियमित रूप से जाएं, बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा दें अन्यथा किसी भी दिन औचक निरीक्षण में अनुपस्थित पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में डीएफओ रवि सिंह, पीडी डीआरडीए एके मिश्र, उपायुक्त मनरेगा नागेंद्र मोहन त्रिपाठी, एसीएमओ डॉ. सीबी द्विवेदी, डीएसओ शोभ नाथ यादव, पीओ डूडा विष्णु कुमार, जिला अर्थ संख्या अधिकारी डीएन यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत एमके गुप्ता, क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी ब्रजपाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें