फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा प्रेरकों ने मनाया काला दिवस, दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा प्रेरकों ने मनाया काला दिवस, दिया धरना
विज्ञापन

फैजाबाद। लंबे समय से बकाया मानदेय के भुगतान न होने व संविदा बहाली के लिए शिक्षा प्रेरकों ने शिक्षक दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

आदर्श साक्षरता कर्मी वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले पर बीएसए कार्यालय पर आयोजित धरने में संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा प्रेरकों पर शासन-प्रशासन का लगातार अत्याचार हो रहा है।
विज्ञापन


शिक्षा प्रेरकों को 30 माह से मानदेय नहीं दिया गया और 31 मार्च को प्रदेश के लाखों शिक्षा प्रेरकों की संविदा रोक दी गई। जिसके बाद से शिक्षा प्रेरक बेरोजगार बैठे हैं। जिला संयोजक सुनील पांडेय ने कहा कि आज हम काला दिवस मनाने को मजबूर हैं।

पिछले शिक्षक दिवस पर लखनऊ में लाखों शिक्षा प्रेरकों पर लाठीचार्ज करके हमारी आवाज दबाने का कार्य किया गया था। कोषाध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि यदि हमारी मांगें जल्द पूरी न हुईं तो आगामी चुनाव में सरकार को आइना दिखाने का काम करेंगे।
विज्ञापन


धरने के बाद शिक्षा प्रेरकों ने जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल चलकर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अजय मिश्रा, पुष्पेंद्र निषाद, रमेश कुमार, सुनील श्रीवास्तव, उमाशंकर यादव, अशोक कुमार, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें