फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर उफनाई सरयू, लाल निशान से 48 सेमी दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर उफनाई सरयू, लाल निशान से 48 सेमी. दूर
विज्ञापन

अयोध्या। सरयू एक बार फिर उफान पर है। 24 घंटे में सरयू का जलस्तर एक फिट बढ़ गया है। हालांकि सरयू अभी भी लाल निशान से 48 सेमी. दूर है। शुक्रवार शाम 6 बजे सरयू का जलस्तर 92.25 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो कि लाल निशान 92.73 मीटर से महज 48 सेमी. दूर है। 24 घंटे में सरयू के जलस्तर में 31 सेमी. की वृद्धि हुई है। नदी में बढ़ते जल स्तर के बाद कछार में एक बार फिर हलचल मच गई है। कछारवासी ऊंचे स्थानों पर शरण लेने की जुगत लगा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अभी सरयू के जलस्तर में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश व शारदा व गिरिजा बैराज से पानी छोड़े जाने की स्थिति में सरयू कभी भी लाल निशान को पार कर सकती है। बाढ़ के खतरे को लेकर तटवर्ती इलाकों के लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहे हैं तो प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मियों को मुस्तैद रहने की सख्त हिदायत दी गई है। कछार में नावों के इंतजाम सहित बाढ़ खंड की चौकियों पर कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। केंद्रीय जल आयोग के अभियंता संजय कुशवाहा ने बताया कि शुक्रवार की शाम 6 बजे सरयू का जलस्तर 92.25 मीटर पर आकर ठहर गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें