फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा झूठों की सरकार-शरद यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा झूठों की सरकार : शरद यादव
विज्ञापन

फैजाबाद। पूर्व केंद्रीय मंत्री मंत्री व लोकतांत्रिक जनतादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार, झूठों की सरकार है। इस सरकार में किसानों का केवल उत्पीड़न किया जा रहा है। वह मंगलवार को अंबेडकर नगर में बहुजन क्रांति मोर्चा द्वारा आयोजित एकता सम्मेलन में शामिल होने के लिए जाते समय बंशी लाल यादव के दर्शननगर स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि केंद्र की सरकार देश को केवल लूटने का काम कर रही है। एक तरफ देश का प्रधानमंत्री विदेश यात्रा का आनंद ले रहे हैं वहीं देश का किसान अपने आप को मौत के हवाले कर रहा है। श्री राम मंदिर के मुद्दे पर कहा कि ये तो झूूठों की सरकार ही है जो शुरू से ही जनता को बेवकूफ बनाती आ रही है। इस अवसर मनोज यादव, संदीप, ननकन यादव, श्रीपाल, अवधेश यादव सहित अन्य लोग थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें