फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हे दु:ख भंजन, मारुतिनंदन सुन लो मेरी पुकार..

विज्ञापन
विज्ञापन
हे दुख भंजन, मारुतिनंदन सुन लो मेरी पुकार...
विज्ञापन

अयोध्या। ज्येष्ठ माह के आखिरी बड़े मंगल पर रामनगरी में बजरंगबली की प्रधानतम पीठ हनुमानगढ़ी में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से लेकर शाम तक सरयू घाट से लेकर मंदिरों तक दर्शन-पूजन की कतारें लगी रहीं। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु आखिरी मंगल को अपने आराध्य के चरणों में श्रद्धा निवेदित करने को बेसब्र दिखे। जिले भर के हनुमान मंदिरों में पवनतनय के जयकारे गूंजते रहें। कहीं हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, बजरंग बाण का पाठ तो, कहीं घंटे-घड़ियाल की गूंज के बीच आरतियों की स्वर भक्तों को मंत्रमुग्ध करते रहे। रामनगरी में घंटों के जाम के हालात रहे। इस दौरान यातायात डायवर्जन कर भीड़ नियंत्रित की गई।
विज्ञापन

ज्येष्ठ माह के आखिरी मंगल को हनुमान मंदिरों में भोर से ही शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर रात्रि शयन आरती तक जारी रहा। सरयू स्नान कर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हनुमानगढ़ी, नागेश्वरनाथ, कनकभवन, रामलला सहित अन्य मंदिरों में माथा टेका और दर्शन-पूजन किया। हनुमानगढ़ी में उमड़ी भीड़ से व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यातायात डायवर्जन किया गया था। श्रीराम अस्पताल से लेकर नयाघाट तक बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया था। बावजूद इसके संपर्क मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। भीषण गर्मी एवं तेज धूप में श्रद्धालु जाम से जूझते नजर आए। इससे पूर्व ब्रह्ममुहूर्त में हनुमानगढ़ी में हनुमंतलला का पुष्पों से भव्य शृंगार कर आरती पूजन कर मंदिर का पट खोला गया। पट खुलते ही दर्शन का तांता लग गया। विभिन्न मंदिरों में हुनमान चालीसा, संगीतमयी सुदंरकांड पाठ सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी संचालित होते रहे। वहीं, जिलेभर में जगह-जगह शिविर लगाकर भक्तों को पूड़ी, सब्जी, हलुआ, शरबत आदि का प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें