फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम खेलावन सरैया परीक्षा केंद्र पर पकड़े गए 32 नकलची

विज्ञापन
विज्ञापन
राम खेलावन सरैया परीक्षा केंद्र पर पकड़े गए 32 नकलची
विज्ञापन

फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में मंगलवार को सात सचल दलों ने 71 परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। राम खेलावन जगन्नाथ महाविद्यालय सैरेया फैजाबाद में सचल दल को 32 नकलची अनुचित साधन का प्रयोग करते मिले। निरीक्षण में सचल दलों को 35 परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते पाए हैं। सभी पर विश्वविद्यालय के नियमानुसार कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. एसएल पाल के अनुसार मंगलवार की परीक्षा में 4 हजार 536 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया है। अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में बुधवार को 87 हजार 121 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था। इसके सापेक्ष 82 हजार 585 परीक्षार्थी ही परीक्षा में सम्मिलित हुए। सचल दलों ने फैजाबाद के 10, बाराबंकी के नौ, गोंडा के 16, अंबेडकरनगर के 19, सुल्तानपुर के आठ व बहराइच के नौ महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण किया है। इसमें सुबह की पाली में राम खेलावन जगन्नाथ महाविद्यालय सरैया छतिरवा फैजाबाद में सचल दल ने 32 परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा है। इसके अलावा सचल दलों ने राजमाता लल्ली कुमारी महाविद्यालय पयागपुर बहराइच में एक, रविंद्र सिंह स्मारक महाविद्यालय साहिबपुर वजीर गोंडा में एक व श्री जगदम्बा शरण सिंह एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बेलसर गोंडा में एक नकलची पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें