फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएससी की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आज से
विज्ञापन

फैजाबाद। श्री परमहंस गर्ल्स डिग्री कॉलेज, विद्याकुंड, अयोध्या-फैजाबाद के बीएससी भाग एक, दो एवं तीन भौतिक विज्ञान विषय की प्रायोगिक परीक्षा महाविद्यालय परिसर में 8 एवं 9 मार्च को सुबह 9 बजे आयोजित होगी। प्राचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं समय पर आकर प्रायोगिक परीक्षा में भाग लेने की बात कही है।
झुनझुनवाला पीजी कॉलेज में एमएससी वनस्पति विज्ञान प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षाएं 17, 18 मार्च को व बीएससी वनस्पति विज्ञान प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षाएं 25 मार्च महाविद्यालय परिसर में आयोजित होंगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि एमएससी वनस्पति विज्ञान के छात्र-छात्राओं को 12 मार्च को सुबह 10 बजे व बीएससी वनस्पति विज्ञान के छात्र-छात्राओं को 21 मार्च सुबह 10 बजे महाविद्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 10 को
तारुन। परशुराम वर्मा स्मारक महिला महाविद्यालय तारुन की बीएससी प्रथम व द्वितीय वर्ष की जीव विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा 10 मार्च की सुबह 10 बजे से महाविद्यालय में संपन्न होगी। यह जानकारी महाविद्यालय के प्रबंधक प्रेम कुमार वर्मा ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें