फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालियों से अतिक्रमण और पार्कों से अवैध कब्जे हटाएं: मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
नालियों पर अतिक्रमण और पार्क दिखे बदहाल
विज्ञापन

फैजाबाद। आपका महापौर आपके द्वार अभियान के तहत मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने अवधपुरी वार्ड में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्हें नालियों पर अतिक्रमण और पार्कों की दुर्दशा देखने को मिली। महापौर ने बताया कि नालियों पर अतिक्रमण के कारण जलनिकासी बाधित हो रही है। लोगों से अपील है कि वह स्वत: नालियों से अतिक्रमण हटा लें अन्यथा नगर निगम इस पर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

महापौर ने कहा कि पार्कों की स्थिति काफी दयनीय है। कई पार्कों में वाहन खड़ा मिला जिससे पार्कों का सही इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। कुछ पार्कों में केवल झाड़ियां ही दिखाई दीं। अवधपुरी वार्ड में भ्रमण के दौरान नाले के खुले होने व सड़क खराब होने की समस्या सामने आयी। जिसमें उन्होंने शीघ्र सुधार का आश्वासन दिया। रामचंद्र शर्मा के घर के सामने स्थित जर्जर पार्क को जल्द ठीक कराने का भरोसा भी मेयर ने दिया। इस दौरान पार्षद अशोक द्विवेदी, दिवाकर सिंह, डॉ. विक्रमा पांडेय, आशीष गुलाटी और दिनेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें