फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नागपुर भेजी जाएंगी ईवीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बाद ईवीएम को नागपुर, महाराष्ट्र भेजने की तैयारी शुरू हो गई है। रिकार्ड सुरक्षित रखने के लिए इसके एक पार्ट डीएमएम को निर्धारित समय के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन


खाली हुई ईवीएम 1500 बीयू व 800 सीयू कलेक्टर ऑफिस नागपुर महाराष्ट्र पहुंचाने के लिए विनय कुमार सिंह, चकबंदी अधिकारी कुमारगंज प्रथम को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

शुक्रवार को जीआईसी में ईवीएम से मतगणना कराई गई। डीएम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि ईवीएम से मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होकर मतगणना समाप्त होने तक लगातार जारी रही। इसे बीच में रोका नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें