फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकायों में 13 राउंड में होगी मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। नगर निकायों में वोटों की गिनती कई-कई राउंड में होगी। नगर निगम अयोध्या में ईवीएम से वोटों की गिनती अधिकतम 13 राउंड में होगी। लगभग नौ बजे तक वार्डो से रुझान आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव में पड़े वोटों की गिनती एक दिसंबर को राजकीय इंटर कॉलेज सहित कुल चार स्थानों पर की जानी है। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। नगर निगम अयोध्या में 60 वार्ड और 184 बूथ है, नगर पालिका रुदौली में 25 वार्ड और 50 बूथ हैं। गोसाईगंज में 12 वार्ड और 12 बूथ, बीकापुर में 11 वार्ड और 11 बूथ, भदरसा 11 वार्ड और 15 बूथ हैं। अब प्रशासन इन बूथों पर पड़े वोटों की राउंड वार गिनती का खाका तैयार कर रहा है। नगर निगम में मेयर और पार्षद, नगर पालिका रुदौली और नगर पंचायतों बीकापुर, गोसाईगंज और भदरसा में अध्यक्ष व सदस्य पद के प्रत्याशियों के वोटों की गिनती एक साथ की जाएगी।
बताया गया है कि मतगणना वार्डवार होगी। नगर निगम अयोध्या में मतगणना आठ से अधिकतम 13 राउंड तक होने की संभावना है। बैलेट पेपर से गिनती में थोड़ा ज्यादा समय लगेगा। नगर पालिका रुदौली में 10-10 मेेजे लगाई गई हैं। यहां अधिकतम छह राउंड में मतगणना पूरी होने की संभावना है। इसी तरह भदरसा में पांच राउंड, गोसाईगंज में चार राउंड और बीकापुर में तीन से चार राउंड में मतगणना पूरी होने की संभावना है। निर्वाचन विभाग के वरिष्ठ सहायक तौसीफ अहमद ने बताया कि राउंडवार मतगणना के लिए खाका खींचा जा रहा है। निगम में अधिकतम 13 राउंड में मतगणना पूरी होने की संभावना है। इसी तरह नगर पालिका और नगर पंचायतों में तीन से छह राउंड तक में मतगणना पूरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें