फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी सदन में कुर्सी-मेज तक नहीं, सज रही बिल्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। नवगठित अयोध्या नगर निगम में मिनी सदन जैसा अभी कुछ नहीं दिख रहा है। जीतकर अगले सप्ताह आने वाले मेयर और पार्षदों के लिए कुर्सियां किराये पर लेनी पड़ेंगी। 50 लाख खर्च करके नगर निगम की बिल्डिंग चमकाई जा रही है।
विज्ञापन


मिनी सदन की गैलरी, कुर्सी-मेज आदि साजो-सामान का इंतजाम नए बोर्ड को ही करना होगा। तब तक किराए के कुर्सी-मेज से सदन चलाने की तैयारी है। नगर निगम अयोध्या के लिए पहली बार चुनाव हुआ है। इसके पहले नगर पालिका परिषद फैजाबाद व अयोध्या वजूद में थी।

तब व्यवस्थाएं पालिका की तरफ से की जा रही थी। फैजाबाद नगर पालिका भवन में मात्र नगर पालिका बोर्ड में चुने गए सदस्यों की संध्या 29 थी लेकिन अब जुड़वा शहर को मिलाकर नगर निगम अयोध्या का सृजन किया गया। अब यहां पार्षदों की संख्या 60 हो गई है।
विज्ञापन


नगर पालिका रहते ही भवन की ऐतिहासिक इमारत को नगर पालिका बोर्ड ने 50 लाख रुपये खर्च कर मरम्मत कराने का प्रस्ताव पास किया था। निगम बनने के बाद इसी प्रस्ताव के स्वीकृत धन से सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कराया गया। सामने के लान को ठीक किया जा रहा है।

टूटी खिड़कियां और फर्शों को दुरुस्त कराया जा रहा है। भवन की रंगाई-पोताई हो रही है। अब जब निकाय चुनाव में मतदान हो गया है। मतगणना परिणाम एक दिसंबर को आएगा।

दो दिसंबर से आचार संहिता समाप्त होते ही निगम के नवनिर्वाचित पहले मेयर और पार्षदों का शपथ ग्रहण होगा। फिर शुरू होगी शहर की सरकार की बैठकें।

हाल यह है कि अब तक नगर निगम में कहीं भी मिनी सदन जैसी व्यवस्था नहीं दिखाई पड़ती। पूर्व के अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के कक्षों को दुरुस्त कर मेयर और नगर आयुक्त के बैठने की व्यवस्था तो कर दी गई।

ऐतिहासिक तिलक हाल का लुक बदला-बदला दिख रहा है लेकिन अब तक सदन की कार्यवाही और पार्षदों के बैठने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं दिख रहा है।

कुर्सी-मेज की भी व्यवस्था फिलहाल नहीं हो पाई है। चुनाव परिणाम आने तक इसके पूरे होने की संभावना भी कम है। नगर निगम में मेयर और पार्षद के साथ ही कई अफसर भी नए हैं।

निगम के कार्यालयों को तो व्यवस्थित किया जा रहा है लेकिन मिनी सदन सहित अन्य बिंदुओं पर कार्रवाई नहीं दिख रही है।

नए बोर्ड के प्रस्ताव से होगी व्यवस्था
मरम्मत का कार्य चल रहा है। तिलक हाल का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। अब नए बोर्ड के प्रस्ताव के अनुसार सदन की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही अन्य कार्य नए बोर्ड की बैठक में तय किए गए प्रस्ताव के तहत ही कराया जाएगा।
विज्ञापन

-एमपी सिंह, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें