फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालभर से गायब युवक, नहीं ढूंढ पाई अयोध्या पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विवेचक मय सीडी कोर्ट में तलब
विज्ञापन

फैजाबाद। सालभर से लापता युवक का आज तक कोई सुराग नहीं लग सका। अयोध्या कोतवाली पुलिस आज तक न तो उसे तलाश सकी और न ही नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने की जहमत उठाई। मामले में लापता युवक की पत्नी की मॉनीटरिंग अर्जी पर कोर्ट ने विवेचक को केस डायरी के साथ तलब किया है।

अधिवक्ता राजकुमार वर्मा ने बताया कि, अयोध्या के दरगाह बगिया निवासिनी बिट्टन ने 11 जून 2016 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि, आठ जून 2016 की सुबह उसके पति के मोबाइल पर कैलाश भारती निवासी रामनगर नरसिंहपुर थाना सम्मनपुर अंबेडकरनगर का फोन आया था।
विज्ञापन


इस पर उसका पति शाम तक लौटने की बात कहकर घर से निकला था। उसी दिन शाम को उसकी बाइक देवकाली ओवरब्रिज के पास लावारिस हालत में मिली। मामले में कैलाश भारती के खिलाफ अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन


मगर अब तक पुलिस ने न तो लापता युवक की तलाश की और न ही आरोपी की गिरफ्तारी की गई। थक हारकर पीड़ित महिला ने कोर्ट में मॉनीटरिंग अर्जी दाखिल की। इस पर कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेचक को मय सीडी 16 अगस्त को तलब किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें