फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं सदस्य के पति पर लगा गैंगेस्टर, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते साल भरतकुंड के निकट हुई युवक की हत्या का मामला
विज्ञापन

मसौधा (फैजाबाद)। पूराकलंदर थाना क्षेत्र अंतर्गत भरतकुंड के निकट बीते साल हुई युवक की हत्या के मामले में जिला पंचायत सदस्य प्रियंका वर्मा के पति प्रवेश कुमार वर्मा व सहयोगी आलोक कुमार वर्मा पर गैंगेस्टर लगाया गया है।

इसके साथ ही मंगलवार को पूराकलंदर पुलिस ने प्रवेश कुमार वर्मा व आलोक कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 26 मई 2016 को पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भरत कुंड के पास माधवपुर गांव निवासी रामसागर वर्मा की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में आरोपित जिला पंचायत सदस्य प्रियंका वर्मा के पति प्रवेश कुमार वर्मा व आलोक कुमार वर्मा समेत दो अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जिस पर दोनों जमानत पर रिहा हुए थे। पूराकलंदर पुलिस ने दोनों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें