फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
विज्ञापन

बीकापुर (फैजाबाद)। खेत की सिंचाई करने नलकूप पर गए एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। कस्बे के वार्ड एक नगर पंचायत बीकापुर निवासी विजय कुमार यादव (25) पुत्र राम प्रसाद गुरुवार की भोर करीब चार बजे पेट्रोल पंप के पीछे स्थित अपने नलकूप पर खेत की सिंचाई करने गया था, जहां वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।

परिवारजनों ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे गांव का एक अन्य व्यक्ति अपने खेत की सिंचाई करने नलकूप पर गया तो विजय नलकूप के अंदर गिरा पड़ा था। उसने विजय के घर आकर सूचना दी, मौके पर पहुंचे परिवारजन विजय को लेकर सीएचसी बीकापुर गए लेकिन वहां चिकित्सक ने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन


उसके बाद जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवारजनों में कोहराम मच गया, मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था तथा बीकापुर तहसील में पैरा लीगल वालंटियर था।
विज्ञापन


परिवार में उसकी पत्नी तथा दो बच्चे भुवन (5) तथा अरुल (6 माह) हैं। परिवारजनों द्वारा आकस्मिक मौत की सूचना कोतवाली में दी गई है। थाने के उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि परिवारीजनों को आशंका है कि नलकूप चलाते समय या मोबाइल चार्ज में लगाते समय करंट की चपेट में आने से मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें