फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी 26 को आएंगे, संत मुदित

विज्ञापन
विज्ञापन
परमहंस रामचंद्र दास की पुण्यतिथि पर होने वाले समारोह में होंगे शामिल
विज्ञापन

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 26 जुलाई को पुन: अयोध्या आ रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह दूसरा अवसर है जब वह रामनगरी आएंगे। मुख्यमंत्री 26 जुलाई को राम मंदिर आंदोलन के महानायक रामचंद्रदास परमहंस की पुण्यतिथि पर दिगंबर अखाड़ा पहुंचेंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

महंत सुरेश दास ने बताया कि 26 जुलाई को महाराज जी की 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्वाह्न महाराज श्री का विशेष पूजन अर्चन करने के बाद अपराह्न 12 बजे श्रद्धांजलि सभा एवं वृहद भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति होगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के विगत दो माह के भीतर दूसरी बार अयोध्या आने की सूचना पर संत समाज हर्षित है। दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास कहते हैं कि मुख्यमंत्री योगी का अयोध्या एवं दिगम्बर अखाड़ा के प्रति गहरा लगाव रहा है। परमहंस एवं अवैद्यनाथ आपस में परम मित्र थे, अब योगी भी उसी परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी का दिगंबर अखाड़ा से तीन पीढ़ियों का संबंध है। उन्होंने मुख्यमंत्री के आगमन की पुष्टि करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री 26 जुलाई को अयोध्या आकर पुण्यतिथि अवसर पर परमहंस महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

मंदिर निर्माण पर होगी चर्चा : वेदांती
रामजन्मभूमि न्यास सदस्य डॉ. रामविलास दास वेदांती कहते हैं कि संत समाज चाहता है कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो। राममंदिर निर्माण ही परमहंस को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि योगी सरकार में अयोध्या का विकास तो सुनिश्चित है ही, मुख्यमंत्री योगी के अयोध्या आगमन पर संत समाज की अपेक्षा है कि योगी के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो, संत समाज इस विषय में मुख्यमंत्री से चर्चा भी करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें