फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औचक निरीक्षण में मिली खामियां, शिक्षक नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
औचक निरीक्षण में मिली खामियां, शिक्षक नदारद
विज्ञापन

हैरिंग्टनगंज (फैजाबाद)। हैरिंग्टनगंज के खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत मौर्य ने शुक्रवार को क्षेत्र के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया, इस बीच दो शिक्षक अनुपस्थित पाए गए, जिनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं कई विद्यालयों में ड्रेस वितरण न होने सहित अनेक खामियां सामर्ने आइं।

प्राथमिक विद्यालय लालपुर में निरीक्षण के समय तैनात शिक्षक रामकिशोर का बीते 3 जुलाई से अवकाश पर होना बताया गया, जबकि इसी विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद ख्वाजा शकीलुज्जमा स्कूल से नदारद मिले। खंड शिक्षा अधिकारी ने दोनों शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय साल्हीपुर में विद्यालय का नाम पेंटिंग न होने से प्रधानाध्यापक को दो दिन के अंदर नाम पेंटिंग कराने व ड्रेस वितरण के लिए निर्देशित किया। प्राथमिक विद्यालय जोहन में जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण के लिए प्रधानाध्यापक को औपचारिकता पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें