फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह बाद किशोरी के अगवा करने का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच माह बाद किशोरी के अगवा करने का केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बीकापुर (फैजाबाद)। किशोरी को अगवा करने के मामले में सीओ के निर्देश पर पांच माह बाद कोतवाली पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ साजिश कर अगवा करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पांच माह पूर्व कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता का आरोप है कि 21 जनवरी 2017 की रात उसकी 13 व 14 वर्ष की दो लड़कियां छत पर सो रही थीं, इसी दौरान गांव के राजू, गणेश, विनय आदि लोगों ने छत पर पहुंच कर 13 वर्षीय किशोरी को अगवा कर लिया, लेकिन रास्ते में किशोरी आरोपियों को चकमा देकर भाग निकली जो मोहम्मदपुर खजुरहट पहुंच गई। ग्रामीणों की सूचना पर यूपी-100 पुलिस ने सुबह दूसरे दिन किशोरी को घर पहुंचाया। पीड़ित पिता 5 माह से मामले की शिकायत अधिकारियों से करता रहा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दो दिन पूर्व तहसील परिसर में अनशन पर बैठने के बाद पुलिस ने सीओ के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध व चुनावी राजनीति से जुड़ा प्रतीत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें