फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानदारों हमला कर बदमाशों ने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दुकानदारों पर हमला कर लूटा
विज्ञापन

बेनीपुर साल्हीपुर मार्ग पर रविवार रात हुई वारदात
तमंचे के बट से प्रहार कर नकदी व मोबाइल छीना
अमर उजाला ब्यूरो
बीकापुर (फैजाबाद)। चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के बेनीपुर साल्हीपुर मार्ग पर रविवार की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने दो दुकानदारों की पिटाई कर लूट लिया। पीड़ितों ने चौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन

खिद्दिरपुर निवासी हरीश्याम मौर्य चौरे बाजार में सब्जी की दुकान लगाते हैं व इसी गांव निवासी गंगाराम प्रजापति चौरे बाजार में जनसेवा केंद्र का संचालन करते हैं। हरीश्याम रात करीब 9 बजे अपनी दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहे थे, इस दौरान खिद्दिरपुर मोड़ के पास सुनसान जगह पर बाइक के साथ मौजूद तीन युवकों ने हरीश्याम को रोका और तमंचे के बट से सिर पर प्रहार कर जेब में रखे डेढ़ हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। इसके कुछ देर बाद करीब साढ़े 9 बजे दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे जनसेवा संचालक गंगाराम को भी बदमाशों ने चेहरे व सिर पर तमंचे के बट से मारपीट कर 2500 रुपए व कीमती मोबाइल छीन लिया और बाइक से भाग गये। पीड़ितों ने बताया कि वह बदमाशों को अंधेरा होने के चलते पहचान नही सके। चौकी प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई। तहरीर मिली है, बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें