मतदान के बाद मतपेटिकाओं को प्रत्याशियों व बार अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र व एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने सील कर दिया है। सीलबंद पेटिकाओं के कड़ी सुरक्षा में बार की लाइब्रेरी में रखा गया है।
इस बार पूरी चुनाव की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में दिनभर कैद होती रहीं। साथ ही इसकी वीडियोग्रॉफी भी कराई गई। अब मतगणना 2 अगस्त को सुबह 8 बजे से होगी।
सोमवार को सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके लिए पहले से ही सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए थे। मतदेय स्थल आचार्य नरेंद्रदेव सभागार में इसके लिए 18 बूथ बनाए गए थे।
चार जगह मतदाता अधिवक्ताओं को बैलेट पेपर देने की व्यवस्था की गई थी। अधिवक्ताओं को लंबी कतार में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना पड़ा।
शाम पांच बजे मतदान बंद होने के बाद पता चला कि 2,222 मतदाता अधिवक्ताओं में से 1,877 वकीलों यानी 84.47 मतदाताओं ने अपने वोट डाले।
रिटर्निंग अफसर कालिका प्रसाद मश्र व कुंवर राजेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि चुनाव में किसी प्रकार की कोई अनियमितता न हो इसके लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था। बार के 11 पदों के चुनाव के लिए कुल 38 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।