फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास की नई इबारत लिखने को तैयार 835 ग्राम प्रधान

Sun, 13 Dec 2015 11:35 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए डाले गए वोटों की गिनती शाम तक लगभग पूरी हो गई। इसी के साथ गांव की सरकार का आधार तैयार हो गया है।
विज्ञापन


मतगणना केंद्र के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। इसे काबू में करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। कई स्थानों पर तो उसे डंडा फटकारना पड़ा।

कार्मिकों को ठंड के कारण केंद्रों पर पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई तो चाहकर भी समय पर नहीं पहुंच पाए। जिले के 11 विकासखंडों के 835 प्रधान पदों के लिए 7543 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
विज्ञापन


इसके साथ ही ग्राम पंचायत सदस्य पद के भी कई सौ पदों के लिए मतगणना कराई गई। मतगणना प्रेक्षक, कमिश्नर सूर्यप्रकाश मिश्र, डीआईजी, डीएम अनिल ढींगरा, एसएसपी मोहित गुप्ता सहित अन्य बड़े अफसरों ने मतगणना केंद्रों का दौरा कर निरीक्षण किया।

शांति व्यवस्था के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया। प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के वोटों की गिनती कराने के लिए प्रशासन, विकास और पुलिस विभाग के अफसर मध्यरात्रि से ही सक्रिय हो गए थे।

मतगणना केंद्रों पर भोर के पांच बजे से ही सक्रियता बढ़ गई। छह बजने के पहले ही बैरियर गिरा दिए गए। संगीनें तन गईं। लोकतंत्र के जश्न में शरीक होने के लिए प्रत्याशी, मतगणना अभिकर्ताओं की भीड़ पहुंचने लगी।

सुपर जोनल, जोनल और मजिस्ट्रेटों और पुलिस के अफसरों के कमान संभालने के बाद कार्मिकों को उनकी टेबलों की जानकारी दी गई। सात बजते-बजते मेज पर बैलेट बॉक्स खुलने लगे। इसके बाद तो जीत-हार का दौर शुरू हो गया।

मतगणना जिले के 11 ब्लॉकों सोहावल, रुदौली, मवई, अमानीगंज, मिल्कीपुर, हैरिंग्टनगंज, बीकापुर, तारुन, मयाबाजार, पूराबाजार में कराई जा रही है।

मतगणना के दौरान कई बार टेबलों पर निरस्त वोटों को लेकर तू-तू मैं-मैं की नौबत आई लेकिन अफसरों की मौजूदगी और पुलिस ने मामले को संभाला।

मया बाजार, अमानीगंज, मिल्कीपुर, रुदौली आदि मतगणना केंद्रों पर कई बार तनाव की स्थिति बताई गई। मतगणना को लेकर ज्यादा टेबल लगवाने की प्रशासन की रणनीति खासी प्रभावी रही।

मतगणना में छोटी ग्राम पंचायतों के परिणाम तो महज डेढ़ घंटे बाद से ही आने शुरू हो गए थे। दस बजे तक सौ से ज्यादा परिणाम घोषित हो चुके थे।

साढ़े चार बजते-बजते जिले में 650 से ज्यादा प्रधान पद के परिणाम घोषित किए जा चुके थे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान का कहना है कि मतगणना शांतिपूर्ण रही। देर रात तक बाकी सभी परिणाम आ जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें