बीकापुर/तारुन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड टीकाकरण लगातार जारी है। शनिवार को कुल 830 लोगों को कोरोना का टीका ने लगाया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अब्दुल खतीब अंसारी ने बताया कि शनिवार को कुल 347 लोगों को टीका लगाया गया। 18 से 44 वर्ष उम्र के कुल 292 लोगों को टीका लगा। इसके अलावा 45 वर्ष से ऊपर के 55 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने बताया कि सीएचसी बीकापुर में 18 से 44 वर्ष उम्र के 210 लोगों को व 45 वर्ष से ऊपर के 55 लोगों का टीकाकरण हुआ है।
इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौरेबाजार में 18 से 44 वर्ष के 82 लोगों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण में सीएचओ जागृति वर्मा, मैरी, अतीक, एएनएम सुभद्रा देवी आदि स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे।
उधर, सीएचसी अधीक्षक तारुन डॉ. वीपी त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को तारुन सीएचसी में 18 वर्ष से ऊपर के 229 लोगों को व सीएचसी हैदरगंज में 114 लोगों को कोविड का टीका लगवाया गया। 45 वर्ष से ऊपर के सीएचसी तारुन में 90 लोगों को, सीएचसी हैदरगंज में 50 लोगों को कोविड टीका लगाया गया। कुल 483 लोगो को टीका लगाया गया। इस अवसर पर राकेश शर्मा,अमिता सिंह, सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। (संवाद)