फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8215 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पीसीएस परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के 47 केंद्रों पर लोक सेवा आयोग की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को संपन्न हुई। सशस्त्र पुलिस बल की मौजूदगी में आयोजित परीक्षा में प्रथम पाली में 8215 एवं द्वितीय पाली में 8359 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिले के किसी भी केंद्र से किसी प्रकार की अनियमितता की शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित पीसएस परीक्षा में जिले को कुल 22428 अभ्यर्थियों को आवंटित किया गया था। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 47 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। हर परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त सशस्त्र पुलिस बल तैनात किए गए थे। प्रथम पाली में पूर्वाह्न 9:30 बजे से 11:30 मिनट तक सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्रपत्र में कुल अभ्यर्थियों के सापेक्ष 14213 उपस्थित रहे।
जबकि दूसरी पाली में अपराह्न 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्नपत्र में इतने ही अभ्यर्थियों के सापेक्ष 14069 उपस्थित रहे। इस मरह प्रथम पाली में 8215 एवं द्वितीय पाली में 8359 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से किनारा कस लिया।
विज्ञापन

वहीं, परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की ओर से चुस्त-दुरुस्त व्यवस्थाएं की गई थीं। अभ्यर्थियों को एक घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचने को निर्देशित किया गया था। अभ्यर्थियों को कोई इलेक्ट्रॉनिक आइटम परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। प्रश्नपत्रों के खुलने एवं सीलपैक होने पर वीडियोग्राफी कराई गई। सभी 47 केंद्रों को सीसीटीवी से लैस किया गया था।
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, एडीएम प्रशासन सहित अन्य अफसरों ने अलग-अलग केंद्रों का निरीक्षण कर तमाम गतिविधियों पर नजर रखी। केंद्रों से किसी भी अनियमितता मिलने पर डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों पर कार्रवाई का निर्देश दिया था। लेकिन दोनों पालियों में परीक्षा सकुशल संपन्न होने का दावा किया गया। एडीएम प्रशासन संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पालियों में सकुशल परीक्षा संपन्न हुई।
सीओ सिटी व यातायात अरविंद चौरसिया ने बताया कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए कहीं जाम की स्थिति न पैदा हो, इसके लिए शहर के सभी चौराहों पर पुलिस व यातायात कर्मियों को तैनात किया गया था। इसके अलावा केंद्रों के आसपास भी पुलिसकर्मी परीक्षार्थियों के वाहन को किनारे लाइन में खड़ा करवाते रहे। बताया कि दर्शननगर समेत शहर के शांति चौक, मकबरा, अग्रसेन चौराहा, नवीनमंडी, फतेहगंज, चौक, रिकाबगंज, सिविल लाइन, देवकाली, मनूचा व सहादतगंज चौराहे पर यातायात कर्मियों की तैनाती की गई थी। बताया कि मैनपावर टाइमली प्रजेंट होने के कारण ट्रैफिक में कहीं समस्या नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें