मया बाजार। विधानसभा क्षेत्र गोसाईगंज बूथ संख्या 412 गौहनिया में ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण 8 बजे के बाद मतदान शुरू हो सका।
मतदाताओं का आरोप है कि प्राथमिक विद्यालय सिलोनी बूथ संख्या 383 गोकुलपुर की ईवीएम काफी धीमी गति से चलने के कारण मतदाताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। देवा सूर्यभानपुर बूथ संख्या 335 पर ईवीएम की वजह से सुबह साढ़े सात बजे के बाद मतदान शुरू हो पाया।