फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में बच्चों ने बिखेरी भक्ति की सतरंगी छटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर शहर के विभिन्न स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम हुए। बच्चों ने श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं पर झांकियां सजाईं और राधा कृष्ण का रूप धरकर नृृत्य किया।
विज्ञापन


पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग पर स्थित कनक किड्स इंटरनेशनल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशिका मधु त्रिपाठी ने श्रीकृष्ण की आरती कर किया।अदविका, गुनिश, उदभव, वीर, अक्षित दिवित, शिवांग, विक्रांत, अरुणोदय ने श्रीकृष्ण का व श्रद्धा, सान्वी, भव्या, मैत्री, ध्वनि, अनन्या व तनवी ने राधा का मनमोहक अभिनय किया।

बच्चों ने मधुबन में कन्हैया गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान हेड मिस्टे्रट सुष्मिता घोष, शालिनी मिश्रा, हेरा लतीफ, रीतू शर्मा समेत अन्य मौजूद रहीं। इसी क्रम में एचसीजे एकेडमी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। छठीं कक्षा से आठवीं कक्षा के मध्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी झांकी प्रतियोगिता चार सदनों के बीच हुई।
विज्ञापन

इसमें प्रथम स्थान ऑनेस्टी हाउस, द्वितीय स्थान ह्यूमैनिटी हाउस, तृतीय स्थान पर हॉरमनी हाउस रहा। इस दौरान प्रधानाचार्या इंदु ओझा, संगीत शिक्षिका मोनिका श्रीवास्तव, संगीता पांडेय, जैनब, सना, सीमा समेत अन्य मौजूद रहे। उदया पब्लिक स्कूल प्राइमरी विंग में बच्चों ने कृष्ण भक्ति पर आधारित गीतों पर नृत्य किए।

अन्वी सिंह, पंखुडी, दिव्यांष, अद्रिका रिद्धी गुप्ता, एलकेजी की सिमरा, शिवांश, आरव, अरनव, प्रकृति, श्रद्धा, सुधांषु आदि बच्चों ने राधा-कृष्ण व गोपियों के रूप में अदभुत छटा बिखेरी। विद्यालय के प्रिंसिपल जीवेन्द्र सिंह एवं श्वेता श्रीवास्तव, कंचनलता श्रीवास्तव, मोनिका जायसवाल, पूनम शुक्ला, सुधा श्रीवास्तव, प्रीती श्रीवास्तव, दीपा तिवारी समेत शिक्षिकाओं ने बच्चों का हौसला बढ़ाया।

आवासीय देवा पब्लिक स्कूल व देवा इंटर कालेज उसरू अमौना फैजाबाद में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर गोपाल कृष्ण करु आरती तेरी...गीत पर आकृति, अर्पित, दिव्यांश, जाहृनवी, रौनक, शगुन, शालू आदि ने नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें