फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर मजिस्ट्रेटों की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान शांति और सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। दो से नौ सितंबर तक मूर्ति स्थापना/सांस्कृतिक कार्याक्रम/भंडारा एवं शोभायात्रा जलूस के साथ मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न होगा। इसको लेकर शहर को पांच सेक्टर में बांटकर विनोद कुमार सिंह सहायक अभिलेख अधिकारी को सेक्टर-एक रिकाबगंज चैराहे से नियांवा, ककरही बाजार, हसनू कटरा, रेतिया, दिल्ली दरवाजा, राठहवेली, गुदड़ी बाजार चौराहे में लगाया गया है।
विज्ञापन


आरबी यादव उपायुक्त स्वत: रोजगार को सेक्टर-दो के गुदड़ी बाजार चैराहे से ख्वासपुरा, कश्मीरी मोहल्ला, एसएसबी स्कूल, साहबगंज पुलिस चौकी बछड़ा सुल्तानपुर, अमानीगंज, बेनीगंज से गुप्ता होटल तक लगाया गया है। विकास सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी को सेक्टर तीन रिकाबगंज चौराहे से कसाबबाड़ा, दालमंडी फतेहगंज, सरयू विहार कालोनी से वजीरगंज होते हुए देवकाली, चौक से फतेहगंज का संपूर्ण क्षेत्र में तैनाती दी गई है।

डॉ. अवधेश बहादुर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सेक्टर चार फतेहगंज चौराहे से लालबाग मकबरा, रामनगर, घोसियाना, नाका हनुमानगढ़ी, नाका चुंगी से नवीन मंडी बाईपास चैराहा से जनौरा क्षेत्र में लगाया गया है। मनोज कुमार तहसीलदार सदर को सेक्टर पांच रिकाबगंज चौराहे से रोडवेज से सहादतगंज और कौशलपुरी, खोजनपुर, निरालानगर क्षेत्र में लगाया गया है।
विज्ञापन


नगर मजिस्ट्रेट फैजाबाद संपूर्ण फैजाबाद नगर क्षेत्र, रेजीडेंट मजिस्ट्रेट अयोध्या अयोध्या नगर क्षेत्र, सभी उप जिला मजिस्ट्रेट अपने-अपने तहसील क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) फैजाबाद और अयोध्या नगर क्षेत्र, अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र की शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के प्रभारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें