जर्जर छात्रावासों को लेकर किया प्रदर्शन
फैजाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद साकेत इकाई के महानगर सह मंत्री शैंकी सिंह के नेतृत्व में समाज कल्याण कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह को जिले में समाज कल्याण द्वारा संचालित छात्रावासों की जर्जर अवस्था को ठीक करने के संदर्भ में 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश कार्यालय से प्रवासी कार्यकर्ता के रूप जिले में आए हरप्रीत सिंह ने बताया जिले में जितने छात्रावासों की स्थिति जर्जर है उन सभी को ठीक किया जाए अन्यथा विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में छात्र नेता अंकुर सिह, जिला छात्रा प्रमुख सिमरन शुक्ला, जिला छात्रा संपर्क प्रमुख संस्कृति वर्मा, अर्जिता सिंह, दीप्ति सिंह और प्रांत छात्रावास प्रमुख राहुल दीक्षित मौजूद रहे।