फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेसर्स इंटरनेशनल बायोगैस प्लांट को किया ब्लैक लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेसर्स इंटरनेशनल बायोगैस प्लांट को किया ब्लैक लिस्टेड
विज्ञापन

फैजाबाद। विकास प्राधिकरण ने कौशलपूरी कॉलोनी में बायोगैस प्लांट लगाने वाली मेसर्स इंटरनेशनल बॉयोगैस प्लांट सीतापुर रोड लखनऊ को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। कार्रवाई की जानकारी देते हुए प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि कंपनी को 30 वर्षों के काम का जिम्मा सौंपा गया था। जिसने बीच में ही काम छोड़ दिया। इसके चलते कंपनी को ब्लैक लिस्ट करते हुए प्राथमिक दर्ज कराने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2000-01 में कौशलपुरी कॉलोनी में विकास कार्यों के साथ 23 लाख रुपये के निर्धारित फंड में सीवर लाइन व बायोगैस प्लांट लगाए जाने की स्वीकृति मिली थी। बाद में यह फंड बढ़कर 29 लाख रुपये पहुंच गया था। इसके लिए मेसर्स इंटरनेशनल बॉयोगैस प्लांट सीतापुर रोड को टेंडर देकर पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार मिश्रा का कहना है कि कंपनी ने न बायोगैस प्लांट लगाया जरूर मगर इसका लाभ स्थानीय लोगों को नहीं मिल सका। साथ ही कंपनी को टेंडर की शर्तों के अनुसार 30 वर्ष तक कार्य की देखरेख का जिम्मा सौंपा गया था। जबकि कंपनी के प्रोप्राइटर मो. इमरान बीच में कार्य छोड़कर भाग गया। कई बार बुलाने के बाद भी न आने पर कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें