फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट डालने को अब 1124 मतदान केंद्र व 2099 बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 1124 केंद्र व 2099 बूथों पर कर सकेंगे मतदान
विज्ञापन

फैजाबाद। आने वाले चुनाव में मतदाताओं को वोट डालने के लिए 1124 मतदान केंद्र और 2099 बूथ होंगे। निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं की सुविधा के मद्देनजर 24 और बूथ बढ़ाए हैं।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग ने जिलों में मतदाताओं की सुविधा के मद्देनजर मतदान केंद्र और मतदेय स्थलों की समीक्षा का आदेश दिया था। इसके लिए बूथ लेवल अफसरों के साथ ही विभाग ने अन्य अफसरों को लगाया गया था। कहा गया था कि बूथों की व्यवस्था मतदाताओं की सुविधा के अनुसार की जाए। इन बूथों पर 1200 मतदाताओं का औसत रखे जाने के लिए कहा गया था। इसके बाद तहसील स्तर पर निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के स्तर से मतदान केंद्र और मतदेय स्थलों की सूची का निर्धारण किया गया। पहले जिले में 1124 मतदान केंद्र और 2075 मतदेय स्थल थे, लेकिन सम्भाजन के बाद जिले में मतदान केंद्रों की संख्या तो वही रही लेकिन मतदेय स्थलों की संख्या 2099 हो गई है। आने वाले चुनाव में जिले के मतदाताओं के लिए 2099 बूथ बनाए जाएंगे। जिले में सबसे अधिक मतदान केंद्र और मतदेय स्थल गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश कुमार ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कि अब बूथों की संख्या 2099 हो गई है।
विज्ञापन

इनसेट...
विधानसभा क्षेत्रवार मतदान केंद्र व मतदेय स्थल
क्षेत्र मतदान केंद्र मतदेय स्थल
रुदौली 196 395
मिल्कीपुर(सु.) 258 433
बीकापुर 232 419
अयोध्या 165 395
गोसाईगंज 273 452
कुल योग 1124 2099
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें