फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले संतों से आशीर्वाद फि र सरयू महोत्सव का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पहले संतों से लेंगे आशीर्वाद फि र सरयू महोत्सव का उद्घाटन
विज्ञापन

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दोपहर बाद रहे हैं। वे पहले रामनगरी के संत-धर्माचार्यों से आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद सरयू महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष व मणिरामदास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव समारोह में भी शामिल होंगे और दो दिवसीय संत सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सरयू महोत्सव के उद्घाटन से पूर्व मुख्यमंत्री के भव्य अगुवानी की भी तैयारी है, उनके स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रमाें की प्रस्तुति होगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार अपराह्न लगभग तीन बजे अयोध्या पहुंचेंगे और सर्वप्रथम जगत गुरू श्रीधराचार्य से आशीर्वाद लेने अशर्फी भवन जाएंगे। इसके बाद संत सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और संतों का आशीर्वाद लेंगे। संत सम्मेलन को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री नयाघाट सरयू तट पहुंचेंगे जहां चार दिवसीय सरयू महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। सरयू महोत्सव के संयोजक आंजनेय सेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने बताया कि चार दिवसीय सरयू महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन सुनिश्चित हैं। विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि अब तक केरल से शक्ति शांतानंद, जगु राघवाचार्य राजस्थान, जगु हंसेदवाचार्य, महामंडलेश्वर अखिनलेश्वरानंद समेत अन्य संतों-महंतों का आगमन हो चुका है। देर रात्रि तक विभिन्न प्रांतों से संत अयोध्या पहुंच रहे हैं। बताया कि दो दिवसीय संत सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। नगर विधायक वेद गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अयोध्या में सरयू महोत्सव के आयोजन के लिए 10 लाख का बजट भी घोषित किया है। बताया कि महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव पर आयोजित संत सम्मेलन में मुख्यमंत्री अयोध्या के विकास से संबंधित विभिन्न घोषणाएं भी करेंगे। इसे लेकर अपर मुख्य सचिव पर्यटन एके अवस्थी ने यहां आकर खाका खींचा था। डीएम डॉ. अनिल पाठक ने बताया कि समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाली गलियों, चौराहों पर बैरीकेटिंग लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सरयू महोत्सव व सरयू आरती के पूरे समय नदी में मोटर वोट पर जल पुलिस व गोताखोर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
मुख्यंमंत्री योगी आदित्यनाथ का 25 जून को 2:15 बजे ला मार्टीनियर कॉलेज ग्राउंड लखनऊ से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 2:45 बजे हवाई पट्टी फैजाबाद पर आगमन होगा। 2:50 बजे हवाई पट्टी फैजाबाद से कार द्वारा प्रस्थान। 3:05 बजे अशर्फी भवन अयोध्या में आगमन। 3:05 बजे से 3:20 तक आरक्षित। 3:20 बजे अशर्फी भवन अयोध्या से प्रस्थान कर 3:25 बजे मणि रामदास छावनी अयोध्या आगमन। 3:25 से 4:25 तक महंत नृत्यगोपालदास का जन्मोत्सव कार्यक्रम। 4:25 बजे मणिरामदास छावनी अयोध्या से प्रस्थान कर 4:35 बजे कार्यक्रम स्थल नया सरयू घाट अयोध्या आगमन। 4:35 बजे से 5 बजे तक सरयू महोत्सव का शुभारंभ। 5 बजे नया सरयू घाट अयोध्या से प्रस्थान कर 5:20 बजे हवाई पट्टी फैजाबाद आगमन। 5:25 बजे हवाई पट्टी फैजाबाद से राजकीय हैलीकॉप्टर द्वारा लखनऊ के लिये प्रस्थान करेगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें