फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश
विज्ञापन

मसौधा। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मसौधा बाजार में मरीज को गलत इंजेक्शन लगाने से मौत के मामले में न्यायालय ने डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। मालूम हो कि धर्मदासपुर निवासी हरीराम वर्मा (62) को 30 अक्तूबर 2017 का उनके पुत्र घनश्याम वर्मा ने मसौधा में क्लीनिक चला रहे एक डॉक्टर से बुखार का इलाज कराया। उसके बाद से मरीज की तबियत ज्यादा खराब हो गई। जिस पर परिवारीजन मरीज को राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ और सहारा अस्पताल ले गए। जहां 10 दिन तक इलाज चला लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। वापस जिले के एक अस्पताल में लाए, जहां 22 नवंबर को मरीज की मौत हो गई। चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए मृतक के पुत्र ने पूराकलंदर पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो उसने अदालत का सहारा लिया। इस पर एसीजेएम प्रथम रवीश कुमार की अदालत ने डॉक्टर पर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को आदेशित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें