फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अफसर-कर्मी करेंगे तैनाती स्थल पर निवास

विज्ञापन
विज्ञापन
अब अफसर-कर्मी करेंगे तैनाती स्थल पर निवास
विज्ञापन

फैजाबाद। अब विकास विभाग के अफसरों और फील्ड कर्मचारियों को तैनाती स्थलों पर निवास करना होगा। जानवरों और पशु पक्षियों के लिए ग्राम पंचायतों में चरही बनाई जाएगी। कर्मचारियों की उपस्थिति वाट्सएप पर भेजी जाएगी। इस आशय का निर्देश जिला विकास अधिकारी ने सभी विकासखंड कार्यालयों को दिया है।
विज्ञापन

ग्राम्य विकास मंत्री और वरिष्ठ अफसरों ने 31 जनवरी को जिला विकास अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में योजनाओं के बेहतर संचालन के मद्देनजर कई निर्णय लिए गए। कहा गया है कि बीडीओ समेत सभी ब्लॉक कर्मी विकास खंड मुख्यालय पर ही निवास करेंगे। ग्राम सचिव अपने तैनाती स्थल वाले क्षेत्रों में निवास करेंगे। प्रतिदिन अफसर कम से कम पांच ग्राम सचिवों की लोकेशन लेंगे। विकासखंड कार्यालय की उपस्थिति पंजिका का फोटो प्रतिदिन जिले के वाट्सएप ग्रुप रुरल डेवलपमेंट पर 10:15 बजे भेजना अनिवार्य होगा। उपस्थिति न प्राप्त होने की दशा में अनुपस्थित मानकर वेतन बाधित कर दिया जाएगा। आम लोगों की जानकारी के लिए ग्राम सचिवों की उपस्थिति के रोस्टर को ब्लॉक की दीवार पर नाम व मोबाइल नंबर के साथ लिखा जाएगा। हैंडपंप रिबोर करने वाले मजदूरों के नंबर भी यहां लिखे जाएंगे। हैंडपंप के बगल में जानवरों व पशु-पक्षियों को पानी पीने के लिए चरही का निर्माण कराया जाएगा। डीडीओ हवलदार सिंह ने बताया कि सात दिन में आवासों के आवंटन की कार्रवाई करके बीडीओ व स्टाफ को ब्लॉक मुख्यालय पर निवास करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें