फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक धरोहर की वाहक हैं बेटियां : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सांस्कृतिक धरोहर की वाहक हैं बेटियां : डीएम
विज्ञापन

अयोध्या। साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला प्रशासन फैजाबाद एवं साकेत महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को नागपुर से लुम्बिनी (नेपाल) तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेटियों को बचाने और पढ़ाने को जागरूक करने के लिए निकली छह सदस्यीय ‘टीम अपार’ का अभिनंदन किया गया। सिमरन मेश्राम के नेतृत्व में निकली साइकिल यात्रा के सदस्यों ऐश्वार्य मेश्राम, अपूर्व नायक, सुरेश लंगे, रजत वानखेड़े और पटले शामिल हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी डॉ.अनिल पाठक ने कहा कि बेटियाँ श्रेणी नहीं हैं अपितु समाज और परिवार की सांस्कृतिक धरोहर की वाहक हैं, बेटों की चाह में माताएं यह भूल जाती है कि वह भी कभी बेटी रहीं है और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से प्रताड़ना युक्त स्त्री बोध को विस्मृत कर देती है। हमें बेटी और बेटे में कोई भेद-भाव नहीं होना चाहिए और इस दिशा में हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अयोध्या नरेश विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र ने टीम अपार को स्त्रियों से जुुड़े इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए बधाई दी और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे भी इस प्रकार के सामाजिक सरोकारों को स्वयं से जोड़े। प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र ने टीम अपार को भविष्य में भी हर प्रकार की सहायता व समर्थन हेतु आश्वस्त किया। प्राचार्य प्रो. प्रदीप खरे ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए सभी का स्वागत किया। अभिनंदन समारोह का संचालन डॉ. नीता पांडेय व आभार ज्ञापन दीपकृष्ण वर्मा ने किया। समारोह में महाविद्यालय के मुख्य नियन्ता डॉ. एसपी सिंह, छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. बीडी द्विवेदी, डॉ. अजय मोहन श्रीवास्तव, डॉ. अभय कुमार सिंह, डॉ. मिर्जा शहाब शाह, डॉ. राधेश्याम तिवारी, डॉ. मनोज छापड़िया, सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रणय कुमार त्रिपाठी, डॉ. अशोक राय, डॉ. शुचिता पांडेय, डॉ. मंजूषा मिश्रा, डॉ. रीना पाठक, डॉ. सुधीर राय, डॉ. रमेश सिंह समेत महाविद्यालय के छात्र-छात्रायें एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें