फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी वजूद में ही नहीं आ सके कई धान क्रयकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। धान खरीद शुरू हुए एक पखवारा बीतने के बावजूद रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। जिले के कुछ धान क्रय केंद्र आज भी बंद हैं तो कई ऐसे हैं, जहां मामूली खरीद ही हो सकी है।
विज्ञापन


पीसीएफ व नेफेड के कुछ क्रय केंद्र आज भी संचालित नहीं हो सके हैं। अभी तक जिले की पांच एजेंसियों पर कुल मिलाकर महज 852.13 एमटी धान की खरीद ही हो सकी है।

सभी किसानों का समय से धान खरीदकर उन्हें अधिक लाभ पहुंचाने की मंशा से सरकार ने इस बार एक नवंबर से सभी क्रय केंद्रों पर धान खरीद करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


जिसके सापेक्ष जिले में 35 क्रय केंद्रों पर कुल 69 हजार 300 मीट्रिक टन धान क्रय करने का लक्ष्य दिया गया था। इसके लिए पांच एजेंसियों को धान क्रय करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

शुरू में तो एक सप्ताह तक ये आदेश प्रभावी ही नहीं हो सका। चंद क्रय केंद्र ही प्रारंभिक समय में संचालित हो सके थे। पीसीएफ व विपणन शाखा के कर्मचारियों की हड़ताल भी इसमें बाधक बनी।

अभी भी एक पखवारा बीतने के बाद भी खरीद में तेजी नहीं आ सकी है। खरीद प्रारंभ होने के 16 दिन बीतने पर भी सभी एजेंसियां कुल मिलाकर 852.13 मीट्रिक टन धान ही खरीद सकी हैं।

पीसीएफ व नेफेड के कुछ क्रय केंद्र आज भी संचालित नहीं सके हैं। विभाग की मानें तो खरीद आगामी माह में तेज हो सकती है। मगर यदि खरीद की गति नहीं बढ़ेगी तो शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य पूरा कर पाना आसान नहीं होगा।

प्रभारी जिला विपणन अधिकारी निरंकार सिंह ने बताया कि, धान खरीद की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ रही है, अगले कुछ दिनों में खरीद में तेजी आ जाएगी। अभी बहुत से किसानों का धान तैयार भी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें