डीएफओ ने गोद लिया प्राथमिक विद्यालय
अयोध्या। शिक्षा की बदहाली के लिए पूर्ववर्ती सरकारें जिम्मेदार हैं। शिक्षा के प्रति उनके उदासीन रवैये ने समूचे प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को बदहाली के कगार पर ला दिया है। ये बातें सांसद लल्लू सिंह ने प्राथमिक विद्यालय धरमू का पुरवा में यूनिफार्म व पुस्तक वितरण तथा पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान कहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद प्रभागीय वनाधिकारी रवि कुमार सिंह ने विद्यालय को गोद लेने की घोषणा करते हुए भौतिक परिवेश को आकर्षक व व्यवस्थित करने का आश्वासन दिया। विद्यालय की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर बीडीओ अर्जुन प्रसाद वर्मा, रेंजर डीपी सिंह, रमापति पांडेय, संजय शुक्ल, सुधा शांडिल्य, रवींद्र सिंह, दुर्गेश पांडेय, सुमन सिंह आदि मौजूद रहे।