फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार लेखपाल को जीप ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार लेखपाल को जीप ने रौंदा, मौत
विज्ञापन

फैजाबाद। अंचल प्रशिक्षण केंद्र डाभासेमर से गुरुवार को रात करीब पौने नौ बजे घर लौट रहे बाइक सवार लेखपाल को हाइवे पर तेज रफ्तार जीप ने ठोकर मार दी।
लेखपाल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से सहकर्मियों समेत परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। डीएम समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
अंबेडकनगर जिले के बीड़ी खड़िया गांव निवासी 24 वर्षीय लेखपाल अमन सिंह पुत्र राम सिंह की मिल्कीपुर तहसील में तैनाती थी। वह नगर कोतवाली के भीखापुर ग्रामसभा के दीनदयाल नगर में रहता था।
विज्ञापन

विभाग की ओर से पूराकलंदर थानाक्षेत्र के अंचल प्रशिक्षण केंद्र डाभासेमर में प्रशिक्षण ले रहा था। गुरुवार को प्रशिक्षण के बाद देर शाम बाइक से घर लौटते समय जैसे ही हाइवे से दीनदयाल नगर के कट की ओर मुड़ा, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार जीप ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना देकर लहूलुहान लेखपाल को एंबुलेंस की मदद की जिला अस्पताल ले आए। लेकिन जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें