फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.94 लाख को मिलेगी यूनिफॉर्म, मिली रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के परिषदीय, राजकीय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय व समाज कल्याण के विद्यालयों के करीब 1.94 लाख बच्चों को यूनिफॉर्म मुहैया कराने के लिए 8.76 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है।
विज्ञापन



जिसे स्कूल प्रबंध समिति के खातों में भेजा जा रहा है। एक जुलाई से 15 जुलाई के मध्य सभी बच्चों को यूनिफॉर्म दी जानी है। जिले में 1529 प्राथमिक विद्यालय, 566 जूनियर हाईस्कूल, 24 राजकीय विद्यालय, समाज कल्याण के दो विद्यालय व 11 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं।


जिनमें करीब एक लाख 94 हजार 668 बच्चे पंजीकृत हैं। इन स्कूलों में भी कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर एक अप्रैल से ही नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हो गया है। जिनमें अभी तक ड्रेस वितरण नहीं हो सका।
विज्ञापन



अब ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूल खुलने पर इसे अनिवार्य रूप से एक जुलाई से 15 जुलाई के मध्य वितरित किए जाने का फरमान है। परिषदीय स्कूलों के एक लाख 90 हजार 933, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के एक हजार, समाज कल्याण के 178 व राजकीय स्कूलों में 2557 बच्चों को दो सेट ड्रेस वितरित किया जाना है।


इस बार ड्रेस की गुणवत्ता को बढ़ाने के उद्देश्य से इसके लागत मूल्य में भी वृद्धि करके तीन सौ रुपये प्रति ड्रेस किया गया है। इस तरह छह सौ प्रति छात्र की दर से कुल 11.68 करोड़ धन आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन



लेकिन अभी सिर्फ 75 फीसदी 8.76 करोड़ धनराशि विभाग को बीते 21 जून को भेजी गई है। जिसे विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में भेजने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें