फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकापुर में प्रधानी के लिए 795 उम्मीदवारों ने भरा परचा

Sat, 28 Nov 2015 10:14 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में प्रधान और सदस्य पद के लिए बीकापुर व तारुन ब्लॉक में नामांकन शनिवार को समाप्त हो गया। नामांकन के दूसरे दिन भी प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को पसीना बहाना पड़ा। तारुन में पुलिस ने मार्गों पर बैरीकेडिंग कर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया इसके कारण सहालग में लोगों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ा।

तारुन में नामांकन के आंकड़े एकत्र किए जा रहे थे। बीकापुर ब्लॉक मुख्यालय पर शनिवार को सुबह आठ बजे से नामांकन करने के लिए लोग पहुंचने लगे। हाईवे पर जाम की नौबत रही।
विज्ञापन


पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह बैरियर लगाए थे। यहां प्रधान पद के 75 सीटों के सापेक्ष 495 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

रिटर्निंग अधिकारी पारसनाथ ने बताया कि 11 न्याय पंचायतों के लिए अलग-अलग काउंटर पर नामांकन के बाद प्रत्याशियों की संख्या 795 हो गई है। नामांकन के लिए प्रधान प्रत्याशी लग्जरी वाहन पहुंचे थे।

तारुन ब्लॉक के नामांकन में शनिवार को भारी भीड़ रही। 97 प्रधान पद के लिए यहां नामांकन के अंतिम दिन आंकड़ा एक हजार के लगभग पहुंचने के आसार थे। हालांकि देरशाम तक प्रत्याशियों की कुल संख्या फाइनल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें