फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

78 हजार बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार को हुई। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने जिला महिला अस्पताल में शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। पहले दिन जिले के 1271 बूथों पर करीब 78 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि इस अभियान में 0 से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो बूथ पर ले जाकर खुराक पिलाना हर माता-पिता का कर्तव्य है। राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में सभी अपना सहयोग प्रदान करें। सीएमओ डॉ. हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि ये अभियान 23 सितंबर तक चलाया जाएगा।
1271 बूथों पर 4.60 लाख घरों के करीब 3.29 लाख बच्चों को पोलियो कि दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ये लक्ष्य पूर्ण करने के लिए गृह भ्रमण कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। जिसमें 836 भ्रमण टीमें घरों में जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी।
विज्ञापन

इसकी निगरानी के लिए 35 मोबाइल टीमें व 57 ट्रांजिट टीमें लगाई गई हैं। इस मौके पर महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. श्रीकांत शुक्ल, डॉ. आरके देव, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. अरुण गुप्ता, डॉ. आरपी वर्मा, डॉ. प्रियंका जैन, डॉ. सविता बादिल, सुमन स्वरूप, गायत्री द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें