अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित एलएलबी त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश के अंतिम दिन 200 के सापेक्ष 77 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई।
साकेत कॉलेज अयोध्या में 05, केएनआई सुल्तानपुर में 33, नंदिनीनगर महाविद्यालय में 12, ममता लॉ कालेज में 2, जीएस लॉ कालेज में 12, राजेश पांडेय लॉ कालेज में 1, श्रीमती धपत्ता मौर्य कॉलेज में 1, केआरएस लॉ कालेज 4, सैयद लॉ कालेज में 1, नरेंद्र प्रताप सिंह लॉ कालेज में 1, संजीवनी लॉ कॉलेज में 1, सिटी लॉ कालेज में 1, सीबी लॉ कॉलेज में 2, मॉ शारदा लॉ कॉलेज में एक अभ्यर्थी ने प्रवेश के लिए काउंसलिंग कराई।
काउंसलिंग में आवासीय प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने बताया कि महाविद्यालयों में संचालित एलएलबी त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग हुई।
प्रवेश समन्वयक ने बताया कि आवासीय परिसर एवं विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय में संचालित एमएड पाठ्यक्रम की परिसर में होने वाली काउंसलिंग अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई। इस संबद्ध में विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट पर शीघ्र सूचना दी जाएगी।