फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम भी चाहते हैं अयोध्या में राममंदिर निर्माण: बबलू खान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्लिम भी चाहते हैं अयोध्या में राममंदिर निर्माण
विज्ञापन

अयोध्या। रामनगरी मामले के समाधान के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित किए गए पैनल का स्वागत करते हुए राममंदिर निर्माण की मुहिम चला रहे बबलू खान ने कहा कि यह पहल स्वागत योग्य है। मुसलमानों से अपील है कि वे राममंदिर के समर्थन में आगे आकर एक संदेश दें जो पूरे विश्व के लिए मिसाल बने।

बबलू खान ने कहा कि मुस्लिम पक्षकार रहे स्व.हाशिम अंसारी भी सुलह-समझौते से मामले का समाधान चाहते थे उन्होंने प्रयास भी किए, उनके सपनों को पूर्ण करने की आवश्यकता है। राममंदिर के लिए आमरण अनशन कर चुके महंत परमहंस दास ने कहा कि कोर्ट ने अयोध्या मामले के समाधान के लिए एक ठोस पहल की है, लेकिन पैनल में अयोध्या के संत-धर्माचार्यों को भी शामिल करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौहार्द से यह विवाद सुलझ जाए तो अच्छा है, मुस्लिमों को राममंदिर के लिए आगे आना चाहिए। संत राजूदास ने कहा कि अयोध्या में सिर्फ और सिर्फ राममंदिर बनना चाहिए अयोध्या की सीमा में मस्जिद नहीं बनने दी जाएगी, अयोध्या भगवान की जन्मभूमि है राममंदिर तो यहीं बनेगा। धर्मसभा के संतोष दुबे ने कहा कि कोर्ट ने जो पैनल गठित किया है वह स्वागतयोग्य है, लेकिन पैनल इस मामले को सुलझा पाएगा इसमें संशय है। कहा कि राममंदिर के नाम पर कोई समझौता नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें