19 से लगेंगे दिव्यांग प्रमाण-पत्र के लिए कैंप
फैजाबाद। विकासखंड कार्यालयों पर दिव्यांग प्रमाण पत्र और कृत्रिम अंग/व्हील चेयर सहित अन्य उपकरणों के चिंहाकन के लिए कैंप लगाया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने निर्देश दिया है।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजबहादुर सिंह ने बताया कि 19 सितंबर को ब्लॉक परिसर मवई, 20 सितंबर को रूदौली, 22 सितंबर को सोहावल, 25 सितंबर को मसौधा, 26 सितंबर को बीकापुर, 27 सितंबर को तारून, 28 सितंबर को मिल्कीपुर, 29 सितंबर को हैरिग्टनगंज, चार अक्टूबर को अमानीगंज, पांच अक्टूबर को मयाबाजार और छह अक्टूबर को पूराबाजार में कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र, कृत्रिम अंग के लिए चिंहाकन किया जाएगा। साथ ही पेंशन के लिए आवेदन लिए जाएंगे।
उन्होंने दिव्यांगजनों से कहा कि पासपोर्ट साइज के चार एवं फुल साइज के दो फोटोग्राफ, दिव्यांग प्रमाण-पत्र की तीन छायाप्रतियां, आय प्रमाण-पत्र की तीन, आधार कार्ड की तीन जाति प्रमाण-पत्र की तीन फोटोकॉपी लानी होंगी।
दिव्यांग पेंशन के लिए उम्र प्रमाण-पत्र हाईस्कूल का अंक पत्र या परिवार रजिस्टर की नकल की एक छायाप्रति, मोबाइल नंबर और वृद्धावस्था एवं निराश्रित महिला विधवा पेंशन के नवीन लाभार्थी आवेदन लिए अपने आवश्यक प्रपत्र के साथ उपस्थित होंगे।