फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी तंत्र से नहीं, सहयोग से होगा खेल प्रोत्साहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहयोग से मिलेगा खेलों को बढ़ावा : डीएम
विज्ञापन

फैजाबाद। जिले में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए खेल प्रोत्साहन समिति को सबल बनाने के निर्णय के बाद समिति का कोष बढ़ाने की दिशा में कार्रवाई तेज हो गई है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को खेल प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला खेल प्रोत्साहन समिति के रिक्त सदस्य पद पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव जितेंद्र सिंह को सदस्य चुना गया।
विज्ञापन

प्रोत्साहन समिति के कोष के विकास के लिए खेल प्रेमियों और खेल के आयोजन में निवेश करने वाले व्यापारियों को विशेष सदस्य बनाने की योजना तैयार की गई। खेल प्रोत्साहन समिति के सचिव क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह ने बैठक में खेल के विकास के लिए समिति के मान्य सदस्यों से इतर खेल में निवेश करने को तैयार व्यापारियों को प्रोत्साहन समिति से जोड़ने को प्रस्ताव रखा। जिलाधिकारी ने कहा कि खेल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने प्रोत्साहन समिति में कोष के विकास में सहयोग की बात कही। उन्होंने कहा कि खेल के विकास के लिए सहयोग से खेल प्रोत्साहन समिति को मजबूत किया जाएगा। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि शासन स्तर पर खेल अधिकारियों को जिला स्तर पर तीस लाख और मंडल स्तर पर पचास लाख रुपये प्रोत्साहन समिति में जमा कराने का लक्ष्य दिया गया है। बैठक में जिला क्रीड़ा अधिकारी अविचाल चौधरी, मुकेश सब्बरवाल, जिला ओलंपिक संघ के सचिव जितेंद्र सिंह, फुटबाल संघ के सचिव मोहन सिंह, बास्केटबाल संघ के सचिव संजय शर्मा, हाकी फैजाबाद के सचिव परमेंद्र सिंह, खो-खो संघ के सचिव धर्मेंद्र सिंह, तैराकी संघ के सचिव शिवकरन सिंह, बैडमिंटन संघ के संयुक्त सचिव अनूप दूबे, पूर्व आरएसओ रामचंद, उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें