फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल निशान से डेढ़ फीट नीचे ठिठकी सरयू की उफान

विज्ञापन
विज्ञापन
लाल निशान से डेढ़ फीट नीचे थमी सरयू
विज्ञापन

फैजाबाद। सरयू की लहरों का उफान थम जाने से कछारीय इलाकों के गांवों में राहत है, मगर खेत व आबादी तक पहुंची धारा सेकटान हो रही है। जलस्तर घटने से कटान और तेज होने की आशंका है। दो दिन से तेजी से उफनाई सरयू गुरुवार को दोपहर बाद लाल निशान से डेढ़ फीट नीचे पहुंच कर थम गई। प्रशासनिक अफसरों व बाढ़ नियंत्रण की टीमों ने तटबंधों का निरीक्षण किया।
तीन दिनों से सरयू उफान पर रही। इससे एल्गिन बैराज पर तीन जुलाई को 72 सेमी. व चार जुलाई को 205 सेमी. जलस्तर में बढ़ोत्तरी आई। लेकिन बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे के बाद से सरयू का उफान ठहर गया है। सरयू के ठहर जाने के बाद अब कछारीय इलाकों में कटान को लेकर लोगों मेें दहशत है। अयोध्या बिल्हरघाट तटबंध के नीचे बसे कई गांव के लोग उपरहार की शरण में आ चुके हैं। हालांकि अभी बहुत से तटबंधों के निकट पानी नहीं पहुंचा है। रौनाही तटबंध की भी यही स्थिति है।
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण खंड के अधीक्षण अभियंता सीएम यादव ने बताया कि अभी 20 से 25 घंटे तक ठहरे रहने की संभावना है। इसके बाद नदी का जलस्तर घटेगा। नेपाल व पहाड़ों से आई सूचना के आधार पर अगले तीन दिनों तक सरयू का जलस्तर बढ़ने की संभावना काफी कम है। बताया है प्रशासनिक टीम के साथ रौनाही व अयोध्या-बिल्हरघाट तटबंध का निरीक्षण किया है। कटान का खतरा अभी कहीं नहीं है। एडीएम वित्त एवं राजस्व एमपी दूबे का कहना है कि उन्होंने सभी विभागों के कर्मियों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन


रौनाही तटबंध पर बनेंगी तीन चौकियां
शुजागंज। रौनाही तटबंध के निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त व राजस्व एमपी दूबे ने बाढ़ कंट्रोल रूम रुदौली अंतर्गत तीन बाढ़ चौकी पस्ता, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संडरी व महंगू का पुरवा में स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के संपर्क मार्ग, पुलिया की मरम्मत करने व बंधे पर अस्थायी विद्युत कनेक्शन देने का आदेश संबंधित विभाग को दिए गए। एसडीएम पंकज सिंह ने बताया कि महंगू पुरवा मे एक बड़ी नाव व तीन छोटी नाव लगाई गई है। एक छोटी नाव कैथी माझा के लगाई जाएगी। जिला प्रशासन ने दो मोटर बोट का मांग पत्र भेजा गया है। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बैठक के दौरान एसडीएम ने बाढ़ से संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अनुभाग अधिकारी अपने अपने विभाग से संबंधित दायित्वों का निर्वाहन जिम्मेदारी के साथ करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें