विवादित परिसर में लगाई जाएंगी एलईडी
फैजाबाद। अयोध्या के विवादित परिसर में अधिक प्रकाश के लिए ज्यादा प्रकाश देने वाली एलईडी लाइटें लगाए जाने का प्रस्ताव है। विवादित परिसर काफी दूर में फैला हुआ है। इसकी सुरक्षा के मद्देनजर पैरामिलेट्री फोर्स के साथ ही प्रदेश की पुलिस की ड्यूटी बड़ी संख्या में रहती है। बारिश के दिनों में कम प्रकाश और उगने वाले झाल-झंकाड़ से सुरक्षा कर्मियों के साथ ही ड्यूटी करने वाले अन्य लोगों को दिक्कतें पेश आने के मद्देनजर ही जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार नेे इस पर विचार किया। कहा कि विद्युत पोल पर बल्व और सोडियम लाइटों के स्थान पर एलईडी लगाए जाने से ज्यादा प्रकाश मिलेगा। इससे न केवल लोगों को राहत मिलेगी बल्कि अनावश्यक ऊर्जा व्यय होने से बच जाएगी। इसके लिए कमिश्नर से अनुमति ली जाएगी। इसके बाद परिसर में एलईडी लगाई जाएगी। डीएम के साथ एडीएम प्रशासन, नगर निगम के अफसर मौजूद थे।