नगर निगम में लोगों ने किया धरना-प्रदर्शन
फैजाबाद। शहर के विभिन्न वार्डो में नागरिक सुविधाओं की मांग को लेकर सामाजिक एवं शैक्षिक उत्थान समिति के लोगों ने नगर निगम कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि मांगे न पूरी होने पर आंदोलन किया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि अनिल सरस्वती इंटर कॉलेज के दक्षिण स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण का काम नहीं शुरू करवाया गया। नेवातीपुरा, जनौरा मेें जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई। शहर के मुख्य मार्गों और गलियों की साफ-सफाई प्रत्येक दिन कराई जाए। जल निगम से अमृत योजना के तहत की जा रही सप्लाई की व्यवस्था प्रत्येक मकान तक की जाए। राम प्रसाद के घर से जनौरी मेें श्रीभान सिंह के घर तक लगभग 170 मीटर सड़क बनवाने की मांग उठाई। नेवातीपुरा-बौलिया जनौरा मार्ग का निर्माण गुणवत्तापूर्वक कराया जाए। नेताओं ने कहा कि इन मांगों पर त्वरित कार्रवाई करवाई जाए। छह मांगों का ज्ञापन नगर आयुक्त आरएस गुप्ता को सौंपा। धरने में समिति के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, उमेश सिंह, संजय कुमार, चंद्र भूषण, राम सिंह, महेंद्र नारायण शुक्ल, ऋतुराज सिंह, माधुरी सहित अन्य लोग थे।