फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीआरएफ जवानों ने किया बाढ़ के दौरान जान बचाने का रिहर्सल

विज्ञापन
विज्ञापन
वायरलेस गूंजा.. घाघरा नदी में पानी बढ़ गया है
विज्ञापन

शुजागंज (फैजाबाद)। अचानक वायरलेस गूंजा.. घाघरा नदी में पानी बढ़ गया है.. कटान शुरू हो गई.. लोग डूब रहे हैं..। आनन-फानन में पहुंचे एनडीआरएफ के जवानों ने नदी में छलांग लगा कर डूब रहे चार लोगों की जान बचाई। फिर तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन।
विज्ञापन

शुरूआत रात को इस सूचना के साथ हुई कि नदी में तेजी से पानी बढ़ रहा है। सुबह होते-होते रुदौली का गांव मंहगू पुरवा पानी से घिरने की सूचना आई तो प्रशासन ने बाढ पीड़ित क्षेत्र के एसडीएम व सीओ के साथ अन्य को अलर्ट किया। कटान शुरू हुआ तो आनन-फानन में अफसरों की टीम के साथ पहुंची एनडीआरएफ टीम ने तैयार 40 हजार बालू से भरी बोरियों से कटान को रोका। डीएम डॉ. अनिल कुमार, एसएसपी मनोज कुमार सहित अन्य अफसर भी पहुंचे। एसडीएम रूदौली पंकज सिंह, क्षेत्राधिकारी अमर सिंह और भाजपा विधायक रूदौली रामचन्दर यादव पहुंचे थे। बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। गांव के निकट मेडिकल कैंप में चिकित्सा की व्यवस्था की गई। बाद में पता चला कि यह बाढ़ के दौरान सहायता के लिए पूर्वाभ्यास किया गया था। सेना की ओर से मॉकड्रिल में लेफ्टिनेंट कर्नल एसएस सेठी, सूबेदार सोमराज मौजूद थे। एसडीएम सदर मधुसूदन नागराज की ड्यूटी बचाव कार्य और एसडीएम सोहावल रवि प्रकाश श्रीवास्तव की ड्यूटी राहत सामग्री वितरण में लगाई गई थी। ग्राम प्रधान ऊषा वर्मा व उनके पति जोगराज वर्मा का सहयोग सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें