फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले निगम में भाजपा को मिला पूर्ण बहुमत

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। निकाय चुनाव में प्रचार की शुरुआत रामनगरी अयोध्या से करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद के जीआईसी ग्राउंड पर लोगों से अपील करते हुए मेयर के साथ निगम में पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार बनाने की अपील की थी।
विज्ञापन


अयोध्या की जनता को मुख्यमंत्री की अपील भा गई और भाजपा की झोली में 32 पार्षद डाल दिए। मुख्यमंत्री ने अपनी पहली जनसभा में कहा था कि हमने विकास की जिन योजनाओं की घोषणा की है वे निगम में भाजपा की सरकार बनने पर सही तरीके से लागू हो पाएंगी।

योगी की इस अपील को चुनाव में भाजपा ने अपना मुख्य हथियार बनाया था, जो कारगर सिद्ध हुआ। शहर की जनता ने योगी के विकास के सपने को साकार करने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करते हुए उसे सदन में पूर्ण बहुमत दिला दिया।
विज्ञापन


निगम के 60 पार्षदों वाले इस सदन में भगवा खेमे में 32 विधायक बैठेंगे। सपा के 17, बसपा के दो, कांग्रेस के एक पार्षद चुनाव में विजयी हुए हैं। चुनाव में निर्दलियों ने दमदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए आठ सीटों पर कब्जा जमाया है। आंकड़ों के हिसाब से भाजपा का सदन में पूर्ण बहुमत है।

इतिहास पर गौर किया जाए तो निर्दलीय भी सरकार के साथ में रहे हैं। अगर उनको मिला लिया जाए तो आने वाले दिनों में सदन चलाने में भाजपा को किसी भी प्रकार की दिक्कत की संभावना नहीं है।
विज्ञापन


60 पार्षद सीटों की स्थिति
दल संख्या
भाजपा 32
सपा 17
बसपा 2
कांग्रेस 1
अन्य 8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें